Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री ने की उत्तराखंड युवा संसद कार्यक्रम में शिरकत

Advertisement

देहरादून। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने जनपद देहरादून स्थित सेलाकुई में डीपीएसजी देहरादून स्कूल द्वारा आयोजित उत्तराखंड युवा संसद कार्यक्रम में शिरकत किया। माननीय केबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में उच्च विचार एवं लक्ष्य रखते हुए उस पर कार्य करनें की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी के नेतृत्व में युवाओं के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है ऐसे में हमें उस मार्ग पर चलने की जरूरत है। उन्होंने  युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा  कि नशा समाज और परिवार के निर्माण के विकास में अवरोध होता है। साथ ही कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए लगातार काम कर रही है आज खिलाड़ियों को जो सम्मान मिल रहा है वह पूर्व में नहीं मिलता था लेकिन वर्तमान में वह सम्मान उन्हें मिल रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास के माध्यम से बच्चों के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक व भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

परीक्षा केंद्र के पास लागू रहेगी धारा 144

pahaadconnection

20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण

pahaadconnection

सतर्कता सप्ताह का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment