Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

संविधानिक दायरे में रहकर विरोध करेगी सपा

Advertisement

देहरादून 17 फरवरी। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक आज परेड ग्राउंड देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान, सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, सभी लोग परेशान हैं। भाजपा सरकार में महगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, लेकिन भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण कर चुनाव जीतना चाहती है। एक धर्म के लोग को टारगेट बनाया जा रहा है, जो देवभूमि उत्तराखंड के लिए खतरनाक है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की छोटी छोटी सभाये कर भाजपा की विभाजनकारी नीति को उजागर करे।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला प्रभारी समाजवादी पार्टी देहरादून गुलफाम अली ने कहा कि हल्द्वानी प्रकरण की हाईकोर्ट के सीटिग जज की देख रेख मे न्यायिक जांच होनी चाहिए। हल्द्वानी में सरकार बेकसूर अल्पसंख्यको को जेल भेज रही जो सरासर गलत है। समाजवादी पार्टी दोषियों का समर्थन नही करती जांच मे जो दोषी है उनको कडी सजा मिलनी चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार मुसलमानों को निशाना बना रही है जो सरासर गलत है। जिसे समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और संविधानिक दायरे मे रहकर विरोध करेगी।पदाधिकारियो की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि समाजवादी लोकसभा चुनाव में पुरी मजबूती के साथ भागेदारी करेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जो भी निर्देश होगा उसका पालन किया जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया है कि इण्डिया गठबन्धन मे समाजवादी पार्टी को उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट प्रदान की जाये। बाकी इण्डिया गठबन्धन का जो भी निर्णय होगा समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के कार्यकर्ता इण्डिया गठबन्धन के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार को जिताने का काम करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सगीर मिर्जा ने किया और संचालन जिला प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव एव जिला प्रभारी समाजवादी पार्टी देहरादून गुलफाम अली, जिला सगीर मिर्जा, जिला प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी, महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती रूहि अंजुम, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती आभा बडथवाल, लोहिया वाहनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुराग कुकरैती, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव नीरज यादव, महानगर अध्यक्ष सुरेश यादव,  जिला मीडिया प्रभारी नासिर मसूरी, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती हेमा बोरा, प्रदेश सचिव पूर्व डीएसपीजीसी यादव, जिला सचिव मास्टर बिरमसिह, जिला सचिव पुष्कर सिह, डाक्टर श्रीमती रागिनी चौहान, जावेद अंसारी, जिला सचिव मुकेश सिह, गौरव जोशी, समीर मलिक, जावेद खान, अखिलेश सिह ने भाग लिया।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

परीक्षा केंद्रो में लागू रहेगी धारा 144

pahaadconnection

लोकतंत्र की मजबूती का काम करेगा वोटर चेतना महाअभियान

pahaadconnection

उत्तराखंड शहर 7 दशकों में 25 हजार से बढ़कर 4.5 लाख हो गया, हल्द्वानी गांव से शहर बना और महानगर बन गया।

pahaadconnection

Leave a Comment