Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

वाहनों की निष्पक्षता एंव सघनता से चैकिंग करने के निर्देश

Advertisement

रुद्रप्रयाग। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिये प्रचलित आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद रुद्रप्रयाग की एस.एस.टी. व थाना पुलिस टीम द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत व सीमाओं में स्थापित बैरियरों पर आने-जाने वाले वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चैकिंग करते हुए आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत जारी आदेश-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध घिल्डियाल द्वारा प्रभारी चुनाव प्रकोष्ठ रुद्रप्रयाग निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी तथा वरिष्ठ उप निरीक्षक केशवानन्द पुरोहित कोतवाली रुद्रप्रयाग के साथ संयुक्त रुप से खांकरा बैरियर पर चैकिंग अभियान चलाते हुए आने-जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की सघन चैकिंग की गई।

Advertisement

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने एस.एस.टी. में तैनात पुलिसकर्मियों को सभी वाहनों की निष्पक्षता एंव सघनता से चैकिंग करने के निर्देश दिये गये, साथ ही बैरियर पर अवैध सामग्री के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सघनता से दिन-रात चैकिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण

pahaadconnection

उत्तराखंड सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने की सीएम से मुलाकात

pahaadconnection

महानगर कांग्रेस ने किया आंदोलनकारियों को याद

pahaadconnection

Leave a Comment