Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

अग्निवीर योजना बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा : मोहन कुमार काला

Advertisement

देहरादून, 7 अप्रैल। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोर्डिनेटर मोहन कुमार काला का कहना हैं की अग्निवीर योजना बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है। कांग्रेस सरकार में आते ही अग्निवीर योजना को बंद करेगी।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोर्डिनेटर मोहन कुमार काला ने कहा की देश की भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर देश और प्रदेश के नौजवानों के सपने को कुचलनें का कार्य किया है। श्री काला ने कहा की देश में कांग्रेस की सरकार आते ही अग्निवीर योजना को बंद कर पूर्व की भांति नियमित सेवा दी जायेगी। वहीं काला‌ ने कहा की जनता बदलाव चाहती है, और इस चुनाव में भाजपा ने जिन झूठे वादों से जनता को छलने का कार्य किया था अब जनता भाजपा को जवाब देगी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोर्डिनेटर मोहन कुमार काला ने बताया की कांग्रेस पार्टी ने अपनी न्याय गारंटी यात्रा में युवाओं से वादा किया है सरकार आते ही खाली पड़े 30 लाख पदों पर भर्ती की जायेगी। वहीं कांग्रेस अधिकार अधिनियम लेकर आयेगी, जिस कानून से 25 वर्ष से कम उम्र के प्रत्येक डिप्लोमा धारक या कालेज स्नातक के लिए निजी एवं सरकारी क्षेत्र की कंपनी में एक साल प्रशिक्षुता कार्यक्रम प्रदान करेगा। हर प्रशिक्षु को 1 लाख रूपये रूपय प्रति वर्ष का मानदेय दिया जायेगा। कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में 5 न्याय ओर 25 गारंटी की बात की है, जिसमें हर वर्ग हर समाज की बात की है। वहीं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोर्डिनेटर मोहन कुमार काला ने कहा की कांग्रेस ने जनता से किये वादे हमेशा पूरे किये है और आगे भी करेगी।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नागालैंड के युवक ने दून में की आत्महत्या

pahaadconnection

जनपद में कुल 868254 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया

pahaadconnection

राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट को चरितार्थ करती भाजपा सरकार : गरिमा मेहरा दसौनी

pahaadconnection

Leave a Comment