Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

दून पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च

Advertisement

देहरादून, 08 अप्रैल। आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर दून पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान करने की लोगो से अपील की गई।

आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनता मे सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से आज कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स एसएसबी के साथ मिलकर कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर, ओमकार रोड, चुख्खू वाला, इंदिरा नगर कॉलोनी, टैगोर विला, चकराता रोड  तथा  सहारनपुर चौक, काँवली रोड, इंद्रेस नगर, ज़टिया मोहल्ला, छबीलबाग, शिवाजीमार्ग (भटरा मोहल्ला), पार्करोड, गाँधीग्राम, बालमिकी बस्ती, लक्ष्मण चौक आदि मिश्रित आबादी तथा सवेंदनशील क्षेत्रों पर मार्च करते हुए अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया, साथ ही आम जन से चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

क्लर्क के घर से मिली लाखों की नगदी, छापेमारी में मिली करोड़ों की संपत्ति

pahaadconnection

मुख्यालय सेंट्रल कमांड मना रहा है वन्यजीव सप्ताह

pahaadconnection

देशभर में मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024

pahaadconnection

Leave a Comment