Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखण्ड पुलिस का किया आभार व्यक्त

Advertisement

चमोली। विगत 01 जून को मन्नत कालड़ा पुत्र स्वर्गीय हरदीप सिंह कालड़ा उम्र 14 वर्ष निवासी मैनपुरी उत्तर प्रदेश जो कि अपने परिजनों के साथ श्री हेमकुंड यात्रा पर आये हुए थे। घांघरिया में पहुंचते ही मन्नत का स्वास्थ्य अचानक खराब होने लगा। जिस पर पुलिस द्वारा उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद मन्नत को रेफर किया गया। परिजनों द्वारा मन्नत को हेलीकॉप्टर से गोविंदघाट भेजने हेतु पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई। जिस पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमनदीप सिंह व टीम द्वारा पालकी के सहारे मन्नत को हैलीपेड तक ले जाया गया। जहां से परिजनों के साथ उनको हेलीकॉप्टर से गोविंदघाट पहुंचाया गया। गोविन्दघाट, जोशीमठ, गोपेश्वर, श्रीनगर में उपचार के बाद अत्याधिक स्वास्थ्य बिगडने के कारण उन्हे जौलीग्रांट रेफर किया गया। जहां उपचार के पश्चात अब वे स्वस्थ है। उनके चाचा नरेन्द्र कालड़ा द्वारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमनदीप सिंह व टीम का सहृदय धन्यवाद करते हुए उत्तखण्ड़ पुलिस व प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

डीएम ने दिए कंपनियों टर्मिनेशन लैटर जारी करने के निर्देश

pahaadconnection

मशहूर गायक सोनू निगम ने एक विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया

pahaadconnection

कथावाचक के साथ अमानवीय व्यवहार का विरोध, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

pahaadconnection

Leave a Comment