Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चलाई जागरुकता की पाठशाला

Advertisement

पिथौरागढ़, 11 जुलाई। छात्र-छात्राओं को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, नशे के दुष्परिणामों तथा नए कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए  जागरुक किया। एसपी पिथौरागढ़ के निर्देशन में जनपद स्तर पर चलाए जा रहे जनजागरुकता कार्यक्रम के तहत आज पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ के पर्यवेक्षण में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पिथौरागढ़ एवं चाइल्ड हेल्प लाईन द्वारा संयुक्त रुप से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जजुराली में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर, छात्र, छात्राओं की करियर काउंसलिंग करने के साथ ही उन्हें बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध में तथा नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों, बाल अपराध, महिला सुरक्षा कानून, चाइल्ड हेल्प लाइन, साइबर क्राइम से बचाव तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति आदि के साथ-साथ डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी शिकायत किये जाने हेतु जागरुक किया गया साथ ही गुड टच एवं बैड टच के बारे में बताया गया। सभी छात्र-छात्राओं को अपने आस-पास बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की सूचना तुरन्त पुलिस को देने हेतु बताया गया। इसके अतिरिक्त सभी छात्र-छात्राओं व विद्यालय स्टॉफ को नए कानूनों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इस सम्बन्ध में आमजन को भी जानकारी देने हेतु बताया गया। इस दौरान एएचटीयू टीम से एचसीपी तारा बोनाल, हे.का. दीपक खनका, का. निर्मल किशोर एवं का. रणवीर कम्बोज तथा चाइल्ड हेल्पलाइन से लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मंत्री बोले : करियर टाउन ” सिर्फ एक इवेंट नहीं है, यह एक दूरदर्शी पहल

pahaadconnection

इस अक्षय तृतीया पर कमल ज्वेलर्स पर ढेरों ऑफर की सौगात

pahaadconnection

होटल में की व्यक्ति ने आत्महत्या

pahaadconnection

Leave a Comment