Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 06 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट कर समसामयिक विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया। इस दौरान राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के उपरांत प्रसाशन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने हाल ही में सपन्न हुई कांवड़ यात्रा एवं प्रदेश में मानसून की स्थिति से भी अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यपाल ने केदारनाथ में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों हेतु स्वयं मौके पर पहुंचकर नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वैचारिक युद्ध और सोशल मीडिया

pahaadconnection

थाना बसंत विहार पुलिस ने दी गौरा शक्ति एप की जानकारी

pahaadconnection

फरासू व चमधार भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट को 90 करोड़ स्वीकृतः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

Leave a Comment