Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

धीरेंद्र प्रताप ने किया गढ़वाली फिल्म “कारा एक प्रथा ” का उद्घाटन

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध फिल्म निर्देशिका परिणीता बडोनी द्वारा निर्देशित गढ़वाली फिल्म “कारा एक प्रथा” का उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने दिल्ली के द्वारका स्थित वेगास मॉल में उद्घाटन किया। इस मौके पर सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म के मुख्य अभिनेता रमेश रावत और फिल्म अभिनेत्री संयोगिता ध्यकनी भी मौजूद थी। इस पिक्चर में गढ़वाल की सच्ची घटनाओं पर आधारित कथानक को आधार बनाकर फिल्म को निर्मित किया गया है। शराब के प्रति प्रचलन से गढ़वाल में परिवारों के बिखराव को इसमें मुख्य भूमिका में रखा गया है फिल्म देखने के बाद धीरेंद्र प्रताप ने इस फिल्म के मुख्य अभिनेता रमेश सिंह रावत के अभिनय को बेजोड़ बताया वही फिल्म अभिनेत्री शिवानी भंडारी के रोल को भी उन्होंने सराहा। उल्लेखनीय है फिल्म एक ही दिन दिल्ली में द्वारका में वेगास मॉल और इंदिरापुरम गाजियाबाद यूपी में जयपुरिया मॉल में प्रदर्शित की गई है। जहां भारी भीड़ फिल्म को देखने आ रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शिमला मिर्च के सेवन से आपके शरीर को मिलते हैं अनेक सेहतमंद लाभ, जाने विस्तार से

pahaadconnection

पशुपालन मंत्री ने किया पोर्टल का उद्घाटन

pahaadconnection

प्रधानमंत्री वाराणसी में रखेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला

pahaadconnection

Leave a Comment