Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया फिल्म् “फॉयर वॉरियरर्स ” का ट्रेलर लॉन्च

Advertisement

देहरादून 11 मार्च। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित सेमिनार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतलाखेत मॉडल से प्रेरित एवं महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म् “फॉयर वॉरियरर्स ” का ट्रेलर लॉन्च किया। ये फिल्म सर्मपित है उन गुमनाम योद्धाओं को जो अपनी मॉं वसुंधरा, देवतुल्य वनों, और असंख्य पषु-पक्षियों आदि की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं। ये फिल्म एक कोशिश है उन योद्धाओं के संधर्श को जानने की, उनकी कुर्बानी को समझने की। इस फिल्म का उद्देश्य वनाग्नि के प्रति समाज को जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार बनाना ताकि प्रहरी और रक्षक के रूप में वो एक सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस फिल्म का निर्माण स्टार फॉर्चून प्रोडक्शन के तहत रियलिटी फिल्मस् के द्वारा किया गया है जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया है, विचार एंव कहानी टी.आर.बीजू लाल, गीत ऋृतुराज, गायक टी.आर.बीजू लाल, छायांकन मनोज सती, सम्पादन आयुश्मान, प्रोडकशन संजय मैठाणी। इस फिल्म की अवधि 40 मिनट है एवं इस फिल्म में नैनीताल के कलाकार राजेश आर्य, मनोज शाह, पवन आर्य, देवेन्द्र बिष्ट, शम्भू दत्त साहिल, नीलम वर्मा, हर्षिता कोहली, देवेन्द्र रावत और मुकेश दस्माना ने अभिनय किया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

लोक सेवा आयोग ने किया विभिन्न विभागों के 284 अभ्यर्थियों का चयन

pahaadconnection

“संवेदना से सशक्तिकरण की ओरः-डीएम सविन बंसल की पहल, संरक्षण गृह की संवासिनियों व बालिकाओं की विशेष एक्सपोजर विजिट‘‘

pahaadconnection

कचरे के प्रसंस्करण और रिसाइक्लिंग की जिम्मेदारी निर्धारित की : डॉ. पराग मधुकर

pahaadconnection

Leave a Comment