Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

धार्मिक स्थलों में लगाए गए ऑपरेशन मर्यादा से संबंधित बैनर पोस्टर

Advertisement

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों, स्नान घाटों आदि स्थानों पर अमर्यादित, अशोभनीय कृत्य करने, नशा करके हुड़दंग करने, गंदगी करने आदि जैसी बढ़ती शिकायतों पर रोक लगाने के उद्देश्य से कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कोटेश्वर महादेव मंदिर, श्री उमरानारायण मंदिर, रुद्रप्रयाग संगम आदि स्थानों पर ऑपरेशन मर्यादा से संबंधित बैनर पोस्टर लगाए लगाए गए तथा आमजनमानस को धार्मिक स्थलों तथा पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने में अपना योगदान देनें के सम्बन्ध में जागरुक किया गया साथ ही लोगों से “आपरेशन मर्यादा” के तहत पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। “ऑपरेशन मर्यादा” के सम्बन्ध में जनपद पुलिस आम जनमानस से भी सहयोग की अपेक्षा करती है तथा अपेक्षा करती है कि, ऐसे अवांछित तत्व जो हुड़दंग मचा कर कि माहौल खराब करते हैं, उनके सम्बन्ध में सूचना नजदीकी थाना चौकी में दे सकते हैं, ताकि ऐसे लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related posts

देहरादून स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं को दी गौरा शक्ति एप के सम्बन्ध मे जानकारी

pahaadconnection

30 सितंबर को अष्टमी और 1 अक्तूबर को मनाई जाएगी नवमी :

pahaadconnection

मसल्स को मजबूत करेगी पीली सरसों : मसालों और तेल में करें इस्तेमाल दूर भगाएं बीमारियां

pahaadconnection

Leave a Comment