Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने दी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

Advertisement

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नव वर्ष ‘‘विक्रम संवत्-2082’’ के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में माँ दुर्गा के नौ रूपों की उपासना हमें शक्ति, धैर्य और उत्साह प्रदान करती है। यह दिव्य पर्व श्रद्धा, भक्ति और शक्ति की आराधना का प्रतीक है, जो जीवन में नई ऊर्जा, सुख, समृद्धि और हर्षोल्लास का संचार करता है। उन्होंने कामना की कि नव संवत्सर में सभी का जीवन नई आशाओं, उल्लास और उमंग से परिपूर्ण हो। राज्यपाल ने माँ दुर्गा से समस्त प्रदेशवासियों के लिए नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सफलता के साथ ही उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शीघ्र अस्तित्व में आयेंगे कलस्टर विद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिये किया जाएगा पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन

pahaadconnection

गोविंदा के बेटे यशवर्धन हो गए हैं टॉल, डार्क और हैंडसम, ‘चीची’ के लाडले की PHOTO देख फैंस रह गए हैरान, बोले- पापा की तरह क्यूट

pahaadconnection

Leave a Comment