Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जैन मंदिर तोडने के विरोध में मुख्यमंत्री महाराष्ट्र को भेजा ज्ञापन

Advertisement

देहरादून। विले पार्ले मुम्बई में जैन मंदिर तोडने के विरोध में उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में सकल जैन समाज देहरादून एवं भारतीय जैन मिलन के संयुक्त तत्वधान में आवश्यक कार्यवाही के लिये जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार को ज्ञापन भेजा गया।
आज प्रातः 11:30 बजे सकल जैन समाज देहरादून एवं भारतीय जैन मिलन के संयुक्त तत्वधान में जैन समाज से जुड़े लोग जिला अधिकारी कार्यालय में एकत्र हुये जहां उन्होंने जैन समाज की धार्मिक आस्था पर हो रहे हमलों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। राष्ट्रीय मुख्य कार्य अध्यक्ष एवं अध्यक्ष जैनसमाज के नेतृत्व में जिलाधिकारी देहरादून को मुख्यमन्त्री महाराष्ट्र सरकार के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुम्बई में 3o वर्ष पुराने जैन मन्दिर को बुलडोजर चलाकर मुम्वई नगर पालिका द्वारा तोड दिये जाने की घटना पर आक्रोश, चिन्ता, व नाराजगी जताई गयी। राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष नरेश जैन ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे जैन मंदिरों को तोडना, जैन मुनियों पर हमला अहिंसक समाज की आस्था के खिलाफ है, जिससे हमारी धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंची है। इससे जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। इस प्रकार की घटनाएं निंदनीय है। अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि मंदिरों को तोडना और मुनियों पर हमला करना जैन समाज के अस्तित्व तथा आत्मा पर वार है, जिसे कतई बर्दास्त नही किया जाएगा। ज्ञापन में महानगर पालिका मुंबई के अधिकारी पर तत्काल कार्यवाही एवं मंदिर पुन :निर्माण की आधिकारिक व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों मे मुख्य रूप से अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री राजेश जैन, जैन भवन के अध्यक्ष सुनील जैन, प्रवीण जैन, मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन, अंकुर जैन, राजीव जैन, मानवाधिकार के सचिन जैन, मधु जैन, वीना, मोनिका, ज्योती, संदीप, अजय जैन, प्रदीप जैन, मनीष जैन, संजीव जैन, अजय जैन, मुकेश जैन आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

रुद्रपुर में होंगी राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता

pahaadconnection

मतगणना आज, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

pahaadconnection

प्रधानमंत्री के सम्मान में महिला मोर्चा 30 अक्टूबर तक कर रहा है सम्मेलन का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment