Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजभवन में मनाया गया सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस

Advertisement

देहरादून, 16 मई। राजभवन में सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सिक्किम के छात्रों ने सिक्किम राज्य की लोक कला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग करते हुए पूरे उत्तराखण्ड की ओर से सभी सिक्किम वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने अपने सैन्य सेवा के दौरान सिक्किम में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप सिक्किम बेहद सुंदर लगता है जहां उन्होंने तीन साल बिताए हैं। उन्होंने कहा कि कंचनजंघा के सुन्दर पहाड़ों की तलहटी में बसे होने के साथ-साथ सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता अप्रतिम है। सिक्किम पूर्ण रूप से ऑर्गेनिक खेती करने वाला राज्य है और पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है। राज्यपाल ने कहा कि भारत एक महान राष्ट्र है जो अपनी विविध संस्कृतियों और परंपराओं से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि विविधताओं में एकता ही हमारे देश की सबसे खूबसूरत विशेषता है। छात्रों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखें और एक प्रगतिशील एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देंगे। राज्यपाल ने कहा कि अन्य राज्यों के स्थापना दिवस को हर राज्य में मनाए जाने से हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने के लिए सहायता प्रदान करेंगे। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत इन कार्यक्रमों से हमारी एकता और अखंडता को बल मिलता है। इस कार्यक्रम में वित्त नियंत्रक श्री राज्यपाल डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव एवं सिक्किमी स्टूडेंट्स सोनल गुरुंग, पंकज गोयल, मेनुका राय, कुरसोंग लेप्चा, पेमा रिनचेन भूटिया, नीलम छेत्री, मो. यासिर अहमद आदि उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम धामी ने आज देहरादून में आयोजित “लखपति दीदी मेला” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर महिलाओं को “लखपति दीदी” के रूप में सम्मानित किया।

pahaadconnection

2016 से पूर्व बस्तियों से हाउस टैक्स वसूलने जा रहा नगर निगम

pahaadconnection

आतंकी हमले का खतरा: कांवड़ यात्रा पर हमले की चेतावनी के बाद हरिद्वार में बढ़ाई गई सुरक्षा, गृह मंत्रालय से प्रशासन ने की यह मांग

pahaadconnection

Leave a Comment