Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

स्कूली छात्र-छात्राओं ने राहगीरों को पढाया सडक सुरक्षा का पाठ

Advertisement

उत्तरकाशी। स्कूली छात्र-छात्राओं ने राहगीरों को पढाया सडक सुरक्षा का पाठ। सडक सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जनजागरुकता बढाने के उद्देश्य से आज यातायात पुलिस की टीम द्वारा निरीक्षक यातायात, संजय रौथांण के नेतृत्व मे गोस्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मन्दिर उत्तरकाशी के स्कूली छात्र-छात्राओं को यातयात नियमों व सडक सुरक्षा की व्यापक जानकारी देते हुये यातायात संचालन का आउटडोर प्रशिक्षण दिया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात पुलिस के साथ उत्तरकाशी मुख्यालय के मुख्य-मुख्य चौक पर यातायात संचालित किया गया, कुछ देर ट्रैफिक का संचालन करते हुये छात्र-छात्राओं द्वारा आम जनमानस/राहगीरों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों का पालन करने के लिये प्रेरित किया गया तथा लोगों को सडक सुरक्षा से सम्बन्धित पम्पलेट्स वितरित किये गये ।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वीर बाल दिवस के कार्यक्रम पर चर्चा संवाद आयोजित

pahaadconnection

शराब तस्करी में लिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

17 वर्षों में क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया गया : अग्रवाल

pahaadconnection

Leave a Comment