Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Advertisement

देहरादून। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने परिवार के साथ बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ मंदिर में पहुंचने पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया एवं भगवान बदरी विशाल का अंगवस्त्र प्रसाद स्वरूप भेंट किया। मुख्यमंत्री सोरेन ने परिवार सहित वेदपाठ के साथ विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, एवं मंदिर के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की और देवभूमि में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव साझा किया। इसके बाद वह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वैश्विक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा भारत : राज्यपाल

pahaadconnection

कुंजापुरी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

pahaadconnection

एसएसपी ने जवानों संग लगाई दौड़

pahaadconnection

Leave a Comment