Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: मलबा गिरने से दो यात्रियों की मौत, तीन घायल

Advertisement

रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक भारी मलबा गिरने के चलते पांच मजदूर इसकी चपेट में आकर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक जम्मू निवासी थे जोकि डंडी-कंडी संचालन का काम करते थे। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पहाड़ी पर भूस्खलन की वजह से यह घटना हुई। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
अब से कुछ देर पहले प्राप्त सूचनानुसार जंगलचट्टी के पास निरन्तर हो रही भारी बारिश के कारण गधेरे में मलबा पत्थर आने के कारण केदारनाथ धाम जाने वाला पैदल मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मलबा पत्थर की चपेट में आने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु होने तथा 02 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप इस पूरे सप्ताह के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिस क्रम में निरन्तर बारिश हो रही है। जंगलचट्टी में मार्ग बाधित होने तथा सम्पूर्ण पैदल मार्ग के अनेकों स्थल जो कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हैं, एहतियातन व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से स्थगित कर दिया गया है। केवल जंगलचट्टी क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को पुलिस सुरक्षा के बीच नीचे की ओर भिजवाया जा रहा है। जनपद पुलिस की श्री केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें तथा आस-पास के निकटवर्ती स्थलों पर होटल इत्यादि में स्टे करें।
मृतक :-
1- नितिन कुमार पुत्र रावेल सिंह जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर) उम्र 18 वर्ष
2- चंद्रशेखर जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर)
घायल :-
1- संदीप कुमार पुत्र दया कृष्णा ग्राम गली तहसील जिला डोडा जम्मू (पालकी मज़दूर )
2- आकाश चितरीय पुत्र दामोदर दास निवासी भावनगर गुजरात
3- नितिन मन्हास पुत्र मनजीत जिला डोडा जम्मू (पालकी मजदूर )

Advertisement
Advertisement

Related posts

वीवीआईपी भ्रमण को लेकर कुमाऊँ पुलिस अलर्ट

pahaadconnection

नड्डा की चुनावी जनसभा : गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

pahaadconnection

सामुदायिक पुस्तकालय की अवधारणा पर हुई कार्यशाला

pahaadconnection

Leave a Comment