Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

Advertisement

बागेश्वर। रेड क्रॉस समिति बागेश्वर द्वारा पंत क्वेराली स्थित अमृत सरोवर के पास विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशीष भटगाई, रेड क्रॉस चेयरमैन इन्द्र सिंह फसर्वाण सहित स्वयंसेवियों ने पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का भावनात्मक संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के नवाचारी कार्यक्रम पूरे जनपद में आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि हरेला पर्व के अंतर्गत जनपद में 50 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं।
चेयरमैन फसर्वाण ने कहा कि वृक्षारोपण एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भविष्य की जिम्मेदारी है। पौधों को विशेष रूप से तैयार राखियों से रक्षा सूत्र बांधकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नगर के विभिन्न पार्किंग स्थलों का औचक निरीक्षण

pahaadconnection

05 जनवरी को कालसी-पजीटिलानी में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर

pahaadconnection

आखिर मुकेश अंबानी के पास क्यों नहीं है कोई क्रेडिट कार्ड, न जेब में होते हैं पैसा, खुद बताइए बात, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

pahaadconnection

Leave a Comment