Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बीकेटीसी अध्यक्ष ने सोनप्रयाग गौरीकुंड भूस्खलन प्रभावित मार्ग का किया निरिक्षण,

Advertisement

सोनप्रयाग/ रूद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सोनप्रयाग के निकट केदारनाथ मार्ग पर हुई भूस्खलन क्षेत्र का मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा जिला प्रशासन को शीघ्र केदारनाथ यात्रा मार्ग को खुलवाने तथा एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमों को तीर्थयात्रियों की सहायता करने का निर्देश दिये।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने आज भूस्खलन से प्रभावित हुए सड़क मार्ग के निरीक्षण के अलावा तीर्थयात्रियों से बातचीत की उनका हालचाल जाना तीर्थयात्रियों से मौसम के पूर्वानुमान को लेकर यात्रा करने की अपील की।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में चारधाम यात्रा सकुशल चल रही है सभी तीर्थयात्रियों की यात्रा सुखद सुरक्षित रहे यही प्रदेश सरकार एवं बीकेटीसी का प्रयास है।
आशा व्यक्त की कि अति शीघ्र श्री केदारनाथ धाम की यात्रा सुचारू हो जायेगी।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वरिष्ठ सदस्य श्रीनिवास पोस्ती श्री केदारनाथ धाम में बीकेटीसी तथा श्री केदार सभा की ओर से आपदा में दिवंगत हुए तीर्थयात्रियों की स्मृति तथा आत्मशांति हेतु आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा समापन के अवसर पर शामिल होने के लिए सोनप्रयाग पहुंचे थे आज सोनप्रयाग के निकट हुए भूस्खलन से अवरूद्ध होने के कारण अवरूद्द मार्ग के निकट से ही भगवान केदारनाथ को प्रणाम किया तथा केदारनाथ आपदा के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अनिल शुक्ला, बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी,तहसीलदार प्रदीप नेगी,सैक्टर मजिस्ट्रेट कृष्ण कांत आदि भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

pahaadconnection

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपों की किचन में लगी आग

pahaadconnection

भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा : मल्लिकार्जुन खरगे

pahaadconnection

Leave a Comment