Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

लैंसडाउन पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री, अपनी कर्मभूमि को किया नमन

Advertisement

देहरादून/लैंसडाउन, 09 सितम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज लैंसडाउन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी कर्मभूमि को नमन करते हुए लैंसडाउन की पावन धरा की मिट्टी माथे पर लगाई और मातृभूमि और कर्मभूमि के प्रति आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि 13 नवम्बर 1976 को गणेश जोशी ने एक राइफलमैन के रूप में यहीं से भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा का संकल्प लिया था। वर्षों बाद पुनः अपनी उसी भूमि पर पहुंचकर उन्होंने भावुक होकर कहा कि यह स्थान उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है। लैंसडाउन पहुंचने पर गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत सहित सैन्य अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने दी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

pahaadconnection

अमृत आयुर्वेद योग महोत्सव- 2022 आयुष मेले का शुभारंभ आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री डाॅ दया शंकर मित्र ” दयालू ” द्वारा किया गया –

pahaadconnection

प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रत्येक दृष्टि से सफल : भगवत प्रसाद मकवाना

pahaadconnection

Leave a Comment