Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

क्षेत्ररक्षक भकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Advertisement

देहरादून । श्री केदारनाथ धाम के क्षेत्ररक्षक भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पूर्व श्री केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भोग लगाया गया। कपाट बंद करने की प्रक्रिया के दौरान श्री केदारनाथ धाम के पुजारी बागेश लिंग, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी और तीर्थ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की गई। स्थानीय पकवानों और रोट का भोग लगाने के बाद हवन-यज्ञ के साथ कपाट बंद किए गए। भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के साथ ही अब श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तैयारियां और पंचमुखी डोली की पूजा-अर्चना की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आईएनएस त्रिशूल ने भारत-फ्रांस द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास वरुण के 24वें संस्करण में भाग लिया

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर कार्यवाही की मांग, चितई गोलू के दरबार में लगाई अर्जी

pahaadconnection

कोटक सिक्योरिटीज ने वेटिंग टाइम के मैट्रिक्स को तोड़ने के लिए कोटक नियो ऐप की शुरुआत की

pahaadconnection

Leave a Comment