Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की मिसाल बना मक्कू मठ का होम-स्टे मॉडल

Advertisement

रुद्रप्रयाग,26 दिसबंर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में जनपद रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के ज़मीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन द्वारा महिलाओं को मजबूत आर्थिकी से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग के मक्कू मठ क्षेत्र में महिलाओं द्वारा संचालित अपणु घर होम-स्टे आज आत्मनिर्भरता की एक सशक्त मिसाल बनकर उभरे हैं। इन होम-स्टे का संचालन पूरी तरह से स्थानीय महिलाओं के हाथों में है, जहाँ 6 महिलाएँ स्वयं ही प्रबंधन, अतिथि सत्कार, साफ़-सफाई एवं दैनिक संचालन की जिम्मेदारी निभा रही हैं। खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का ने बताया कि ये सभी महिलाएँ अब आत्मनिर्भर हैं। इन होम-स्टे को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ा गया है। यहाँ ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से दूर-दराज़ से लोग यहाँ घूमने आते हैं, जिससे इन महिलाओं की अच्छी आमदनी भी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाओं का लाभ अन्य गाँवों में भी तलाशा जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके। इन होम-स्टे के निर्माण एवं विकास हेतु बाल विकास विभाग, हिमोत्थान सोसायटी तथा मनरेगा के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार का एक स्थायी माध्यम मिला। इससे न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिली है। मक्कू मठ के ये होम-स्टे स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक आतिथ्य और महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है और प्रदेश में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दस दिवसीय सरस मेला-2024 का समापन

pahaadconnection

सहस्त्रधारा में डूबने से व्यक्ति की मौत

pahaadconnection

पहाड़ी से कार के ऊपर गिरा भारी पत्थर

pahaadconnection

Leave a Comment