Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने दिए कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश

Advertisement

हरिद्वार। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को गंगा घाट क्षेत्र सहित मेले से जुड़े सभी निर्माण एवं मेंटेनेंस कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए स्नान, आवागमन, ठहराव, ट्रैफिक एवं पार्किंग प्रबंधन, वैकल्पिक मार्गों की पहचान तथा अतिक्रमण हटाने के व्यापक अभियान की ठोस और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। कुंभ क्षेत्र में अखाड़ों को भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों की मेलाधिकारी द्वारा स्वयं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
अधिकारियों को सभी पुलों का सेफ्टी एवं संरचनात्मक ऑडिट कराने, आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण करने तथा घाटों के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा रेलिंग, फिसलन-रोधी व्यवस्थाओं और गंगा तट क्षेत्र के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान , श्रीमती रेनू बिष्ट, मेयर श्रीमती किरण जैसल जी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भद्रा का साया रहने के कारण राखी 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाई जाएगी

pahaadconnection

आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने की घटना से कांग्रेस के मातृ शक्ति मॉडल की खुली पोल

pahaadconnection

एसएसपी दून की दो टूक, अपराध किया तो जेल जाना तय

pahaadconnection

Leave a Comment