देहरादून, 04 जून । तड़के सुबह दून पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली, राजस्थान के दो बदमाशों को नया गांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया हैं। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर पर गोली लगी हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिये तत्काल प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी, जिसपर उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल बदमाश रिंकू मीणा के विरुद्ध राजस्थान में हत्या सहित कई संगीन अपराधों का इतिहास हैं, जबकि दूसरे अभियुक्त विनोद मीणा के विरुद्ध राजस्थान मे कई संगीन अपराध दर्ज हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह दून पुलिस नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर रहीं थी, इसी दौरान नया गांव चौकी बैरियर पर आर जे नंबर की कार मे सवार बदमाशों द्वारा बैरियर पर टक्कर मारकर सेलाकुई की तरफ भागने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। बदमाश कार से चांदनी चौक से भूरपुर की तरफ भागे। रामगढ़ के रपटे में गाड़ी छोड़कर नदी की तरफ भागते हुए बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में पुलिस मुठभेड़ मे एक बदमाश रिंकू मीणा पुत्र सियाराम निवासी ग्राम अखरोट तहसील मण्डावर थाना मण्डावर जिला दौसा राजस्थान उम्र 30 वर्ष घायल हो गया, दूसरे बदमाश विनोद कुमार मीणा पुत्र रामलाल मीणा ग्राम व पोस्ट झारेड़ा तहसील हिंडौन सिटी जिला करौली राजस्थान उम्र 32 वर्ष को पीछा कर पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन बदमाशों की तलाश जारी हैं। मुठभेड़ मे गिरफ्तार एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, घायल बदमाश को उपचार के लिये तत्काल प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई, उच्च अधिकारियो द्वारा मौके व चिकित्सालय पहुंचकर वहां मौजूद अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश प्रेम नगर चिकित्सालय से दून अस्पताल के लिए रेफर हुआ हैं, दून चिकित्सालय में उसका उपचार कराया जा रहा है।
दोनों बदमाशों से दो देशी तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस हुए बरामद हुये हैं, पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल बदमाश रिंकू मीणा के विरुद्ध राजस्थान में हत्या सहित कई संगीन अपराधों का इतिहास हैं, जबकि दूसरे अभियुक्त विनोद मीणा के विरुद्ध राजस्थान मे कई संगीन अपराध दर्ज हैं।
पुलिस मुठभेड़ में राजस्थान के दो बदमाश गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर पर लगी गोली
Advertisement
Advertisement
Advertisement
