Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने किया कलमठ का स्थलीय निरीक्षण

Advertisement

बागेश्वर. मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को नगर क्षेत्र के मंडलसेरा वार्ड स्थित निर्माणाधीन कुंती नाला, ढुंगाड़ नाला तथा कंट्रीवाइड स्कूल के समीप स्थित कलमठ का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था, जल प्रवाह तथा संभावित जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कुंती नाला में निर्माणाधीन चेक डैमों का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी सिंचाई विभाग को प्रत्येक 15 दिवस में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों की नियमित समीक्षा कर कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जा सके।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ढुंनगाड़ नाला एवं कंट्रीवाइड स्कूल के समीप स्थित कलमठ का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का गहन आकलन किया। ढुंगाड़ नाला के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नाले में अपेक्षित सफाई एवं झाड़ी कटान कार्य न होने पर असंतोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान जनधन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी रखें तथा संभावित आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हामिद हसन ने बताया कि कुंती नाला के निर्माण 462.12 लाख की धनराशि से हो रहा है। सड़क के निचले हिस्से में 900 मीटर लंबा नाला बनाया जाएगा, जो 2 मीटर चौड़ा और 2 मीटर गहरा होगा और उस पर 20 सेमी मोटी स्लैब की कवरिंग होगी। ऊपरी हिस्से में चेक डैम के साथ-साथ औसतन 115 मीटर लंबी और अलग-अलग ऊंचाई वाली रिटेनिंग वॉल बनाई जाएगी। वहीं ढुंनगाड़ नाले का 187.73 लाख से होगा। बताया कि 550 मीटर लंबा नाला बनाया जाना है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड के रणनीतिक, आध्यात्मिक और विकासात्मक महत्व पर प्रकाश डाला

pahaadconnection

सार्वजनिक परामर्श के लिये बैठक का आयोजन

pahaadconnection

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान को मिली 11 और फैकल्टी

pahaadconnection

Leave a Comment