Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री ने किया सेवा पखवाड़ा के द्वितीय चरण का शुभारंभ

Advertisement

ऋषिकेश. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। ऋषिकेश में राज्यपाल के साथ उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण-जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ (सेवा पखवाड़ा) के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को जाना।
आगामी 15 दिनों तक प्रदेश के सभी ब्लॉक एवं न्याय पंचायत स्तर पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित हो सके।
इस अभियान के प्रथम चरण में भी प्रदेश भर के 5 लाख से अधिक नागरिकों ने इन शिविरों का लाभ उठाया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

झारखंडः बारूदी सुरंग विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल

pahaadconnection

रक्षामंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, विपक्ष के नेताओं को दी भविष्य की तैयारियों की जानकारी

pahaadconnection

डीएम ने अधिकारियों को जिम्मेदारी समझाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये

pahaadconnection

Leave a Comment