Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

रक्षा मंत्री ने की द्विपक्षीय बैठक

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून/नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में चेक गणराज्य के प्रथम उप प्रधानमंत्री और उद्योग एवं व्यापार मंत्री श्री कारेल हव्लिचेक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस वार्ता के दौरान, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने चल रहे सहयोग और विभिन्न संयुक्त उद्यमों की सफल स्थापना का स्वागत करते हुए, ‘मेक-इन-इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने के लिए भारत-चेक संयुक्त रक्षा समिति के तत्वावधान में सहयोग को और आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मौजूदा मुद्दों पर भी चर्चा की और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए अधिक सहयोग की आवश्यकता को स्वीकार किया। उन्होंने दोहराया कि भारत और चेक गणराज्य के बीच साझेदारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों और आपसी विश्वास एवं सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित है। श्री कारेल हव्लिचेक चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं और विभिन्न मंत्रालयों, व्यापारों और व्यवसायों से बातचीत कर रहे हैं। अपने प्रवास के दौरान वे बेंगलुरु और मुंबई के विभिन्न उद्योगों का दौरा करेंगे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

 राज्यपाल ने ली राज्य विश्वविद्यालयों की बैठक

pahaadconnection

निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है हीमोफीलिया फैक्टर

pahaadconnection

राज्य निर्माण आंदोलनकारियों ने निकाली यात्रा

pahaadconnection

Leave a Comment