Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

अथिया-राहुल को तोहफे में सलमान ने दी बेहद महंगी कार, जानें किसने दिया 50 करोड़ का घर

Advertisement

फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी में फिल्मी दुनिया के बहुत ही कम सितारे शामिल हुए थे। शादी में करीब 100 मेहमानों को न्योता दिया गया था। हालांकि अथिया-राहुल की शादी में सुनील शेट्टी के करीबियों ने महंगे तोहफे दिए हैं। इसमें सलमान खान, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे सितारों के नाम हैं।

कई साल डेट कर चुके हैं अथिया और राहुल अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में शादी कर ली। शादी के बाद सुनील शेट्टी मीडिया के सामने आए और मीडिया से बातचीत की. सुनील के ज्यादा करीबी लोग शादी में शामिल नहीं हुए लेकिन उन्होंने तोहफे भेजकर अथिया पर अपना प्यार बरसाया।
किसने क्या उपहार दिया
अथिया शेट्टी की शादी में सलमान खान ने एक नई लग्जरी ऑडी कार गिफ्ट की है. सलमान ने जो कार दी है उसकी कीमत 1.64 करोड़ रुपए है। इसके अलावा जैकी श्रॉफ ने शादी में 30 लाख रुपए दहेज में दिए हैं। अथिया के म्यूजिक में अर्जुन कपूर नजर आए। उन्होंने शादी में 1.5 करोड़ रुपए की हीरे की अंगूठी गिफ्ट की है।
पिता सुनील शेट्टी ने दिया ये तोहफा इसलिए माता-पिता के पास जो कुछ भी है वह बच्चों के लिए है। लेकिन माता-पिता बच्चों को शादी में खास तोहफा देते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी को शादी पर एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने अथिया को मुंबई में 50 करोड़ रुपए का घर गिफ्ट किया है।
फिल्मी सितारों के अलावा विराट कोहली ने राहुल को 2.17 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू कार और महेंद्र सिंह धोनी को 80 लाख रुपये की कावासाकी निंजा मोटरसाइकिल गिफ्ट की
Advertisement
Advertisement

Related posts

1905 पोर्टल पर कार्यरत कर्मचारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में दर्ज कराया अभियोग

pahaadconnection

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान

pahaadconnection

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर अवस्थापना एवं निर्माण कार्यों में तेजी

pahaadconnection

Leave a Comment