Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण

Advertisement

देहरादून 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया।

उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओवरलोडिंग,हाईस्पीड, नशे और गलत तरीके से  वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को घर पर बैठे ही अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी विभागों द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। सभी विभागों को जन सुविधा के दृष्टिगत नई कार्य संस्कृति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

राज्य में खेल संस्कृति का हो रहा निरंतर विकासः मुख्यमंत्री

pahaadconnection

ऐतिहासिक विजय संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे : माला राज्य लक्ष्मी शाह

pahaadconnection

Leave a Comment