Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

दून के सब-इंस्पेक्टर को बदमाश ने मारी गोली

Advertisement

देहरादून। मसूरी में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक दरोगा को पेट में गोली लगी। मामला रायपुर क्षेत्र में तानिया नाम की घायल मिली महिला से संबंधित है। पुलिस ने देर रात महिला को गोली मारने के आरोपी उसके पति शुभम को ट्रैक किया था। एक होटल के बाहर देखते ही आरोपी ने दरोगा मिथुन कुमार पर चला दी गोली। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पैर में गोली मारी। दरोगा मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। महिला को गोली मारने के मामले में आरोपी पति ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रायपुर-थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। दून अस्पताल में जब महिला के सिर का ऑपरेशन किया गया तो उसकी सिर से एक गोली निकली। तब से महिला के पति की तलाश की जा रही थी। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी किसी होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने होटल की चेकिंग करनी शुरू की तो होटल में ठहरे बदमाश ने अचानक पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज मिथुन के पेट मे गोली लग गई। जवाबी हमले में एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। चौकी इंचार्ज को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर मे भी गोली लगी है, उसे भी मैक्स अस्पताल के भर्ती करवाया गया है। आरोपी पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था। सितंबर से उसके पिता भी थे गायब। अब पता चला कि उसने अपने पिता की भी हत्या कर दी थी। शुभम के पास से दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई।

सीएम उत्तराखंड ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी को घायल पुलिसकर्मी के बेहतर इलाज और अभियुक्त पर कठोर कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता 2023 में पीएसी ने मनवाया लोहा

pahaadconnection

मोदी जी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक रूप से मजबूत हुई हैं पंचायतें : प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज

pahaadconnection

उम्मीदवार न मिलने से कांग्रेस कर रही प्रत्याशी आयात: चौहान

pahaadconnection

Leave a Comment