Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

‘नीति तारा’ डिजिटल टूलकिट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

पौड़ी। जनपद में विकास योजनाओं की निगरानी को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में नीति आयोग द्वारा विकसित ‘नीति तारा’ डिजिटल टूलकिट पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों को टूलकिट के संचालन, डेटा प्रबंधन तथा विकास योजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जानकारी दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ‘नीति तारा’ विकास योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी विभागों को इसका नियमित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में शुरू होने वाली प्रत्येक नई विकास योजना का विवरण प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा, जिससे शासन स्तर तक जानकारी तत्काल पहुंचेगी और योजनाओं की प्रगति का नियमित ऑनलाइन अनुश्रवण संभव होगा। इससे समीक्षा, निगरानी एवं निर्णय प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
मास्टर प्रशिक्षक मिलंद चौहान एवं सौरभ वर्मा ने टूलकिट की कार्यप्रणाली, विभिन्न मॉड्यूल, प्रमुख विशेषताओं तथा विकास संकेतकों की निगरानी में इसकी उपयोगिता पर जानकारी देते हुए बताया कि यह डेटा आधारित योजना निर्माण, विभागीय समन्वय और विकास कार्यों की प्रभावी समीक्षा को मजबूत बनाने वाला डिजिटल मंच है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्र, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना, लीड बैंक अधिकारी किशन रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नर्सिंग कोर्स संचालन एवं सीट वृद्धि की संस्तुति सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किए जाने के निर्देश

pahaadconnection

नियमों के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के विरुद्ध दून पुलिस का सघन चैकिंग अभियान

pahaadconnection

‘देखो अपना देश, पीपुल्स च्वाइस 2024’ पहल के लिए 15 सितंबर तक मतदान

pahaadconnection

Leave a Comment