Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
देश-विदेश

तो क्या तेजो महालय हो जाएगा ताजमहल का नाम ?

Advertisement

ताजनगरी में साढ़े चार साल में 80 से ज्यादा सड़कों और चौराहों के नाम बदलने वाले आगरा नगर निगम में बुधवार को ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। ताजगंज के भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर आज दोपहर तीन बजे से होने वाले नगर निगम सदन के अधिवेशन में यह प्रस्ताव पेश करेंगे।

पार्षद राठौर का कहना है कि उन्होंने प्रस्ताव संख्या 4(7) में इसके संबंध में कई तथ्य रखे हैं, जिनके आधार पर नाम बदलने का प्रस्ताव सदन के सामने रखा जाएगा।पार्षद शोभाराम राठौर के मुताबिक मुगल रोड, घटिया आजम खां समेत कई सड़कों, चौराहों के नाम बदले गए हैं। इसलिए अब वक्त आ गया है कि ताजमहल का नाम भी बदलकर तेजो महालय किया जाए। वह ऐतिहासिक तथ्यों को सदन में रखेंगे और नाम बदलने पर समर्थन मांगेंगे। बता दें कि हिंदूवादी संगठन लगातार ताजमहल को तेजो महालय बताते आ रहे हैं। इसे लेकर कई बार विवाद भी खड़ा हो चुका है।

Advertisement

नगर निगम सदन के सामान्य अधिवेशन में हाउस टैक्स के सर्वे पर हंगामा हो सकता है। नगर निगम ने निजी कंपनी साईं कंस्ट्रक्शन से हाउस टैक्स का सर्वे कराया है। इस सर्वे के बाद नगर निगम ने 97 हजार नोटिस भेजे हैं। इनमें तमाम खामियां मिल रही हैं। दिसंबर में वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। चुनावी साल में 345 विकास कार्य रुके हुए हैं। 40 करोड़ रुपये के काम न होने के कारण पार्षद नाराज हैं। इस मामले में हंगामा हो सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

pahaadconnection

चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचने वाले यात्रियों को इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी

pahaadconnection

अंकिता भंडारी जघन्य हत्याकांड में शामिल वीआईपी नेता कौन है : श्रीमती दीपिका पांडे

pahaadconnection

Leave a Comment