Pahaad Connection
स्वास्थ्य और फिटनेस

अगर आप रोज सुबह को एक अंडे का सेवन करते हैं तो इसके आपको कई फायदे होंते हैं।

Advertisement

अंडा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। अंडा प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स है, यह मासंपेशियों को मजबूत बनाता है। वैसे तो अंडा सभी आयु वर्ग के लोगों को खाना चाहिए, लेकिन बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए। जी हां, 40 साल के बाद रोज एक अंडा खाने से आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी, मांसपेशियां मजबूत होंगी और हृदय भी स्वस्थ रहेगा। अंडा बुढ़ापे में होने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए रोजाना एक अंडा खाने की सलाह दी जाती है। इसमें कैल्शियम, हेल्दी फैट, कैलोरीज, सोडियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही यह आयरन, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम का भी अच्छा सोर्स है।
जब अंडे खाने के लाभ की बात की जाए, तो हड्डियों का जिक्र होना जरूरी है। कुछ बच्चों को एक निर्धारित समय तक प्रतिदिन अंडे का सेवन कराया गया। कि अंडे का सेवन हड्डियों को मजबूती प्रदान कर सकता है और हड्डियों के जुड़ी बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकता है। इन लाभ के पीछे अंडे में मौजूद कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन की भूमिका अहम हो सकती है।
रक्तवाहिनियों में खून का थक्का जमने, हार्ट स्ट्रोक एवं हार्ट अटैक की संभावना को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा यह केओलीन का अच्छा स्रोत है, जो मस्तिष्क, तंत्रिका व हृदय-धमनी की क्रियाविधि को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
उबला अंडा खाने के फायदे आंखों के लिए भी हो सकता है। दरअसल, अंडे में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं। मैक्यूलर डिजनरेशन के कारण ऐज रिलेटेड ब्लाइंडनेस की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी को कम कर सकता है। ऐसे में मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या के दूर रहने पर आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा, अंडे में मौजूद विटामिन आंखों की रोशनी को बढ़ावा दे सकता है।
सुबह अंडे खाने के फायदे पूरे दिन शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए हो सकता है। अंडे में शरीर के लिए प्रतिदिन के जरूरी एसेंशियल विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की सभी कोशिकाओं में ऊर्जा का उत्पादन करने का काम कर सकते हैं। इससे अधिक समय तक शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने में मदद मिल सकता है।
अंडा आपके वजन को नियंत्रित रखने में काफी मदद करता है। अंडा खाने के बाद आपकी भूख शांत हो जाती है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इसे खाने के बाद देर तक आपका पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती। ऐसे में यह आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
Advertisement
Advertisement

Related posts

उड़द की दाल खाने के बहुत फायदे है, जानी एक दर्जन फायदे

pahaadconnection

अपनी भावनाओं को समझने का प्रयास करें, ना की भ्रमित रहे!

pahaadconnection

सर्दियों में बाजरा खाने के होते हैं अनेक फायदे। जाने।

pahaadconnection

Leave a Comment