Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsसोशल वायरल

इस क्रिसमस, बेकर्स स्टूडियो के कंटेस्टेंट्स को ‘कुंडली भाग्य’ स्टार अंजुम फकीह की तरफ से मिलेगा एक स्पेशल सरप्राइज़

क्रिसमस
Advertisement

पिछले 30 वर्षों में जी टीवी टेलीविजन कार्यक्रमों को नए-नए रंग-रूप में ढाल रहा है.

जहां कई प्रेरणादायक कहानियों के साथ-साथ लीक से हटकर रियलिटी शोज़ भी दिखाए गए इस चैनल ने अपने दर्शकों को अताक्षरी, सारेगामापा, डांस इंडिया डास और इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज जैसे कई देसी नॉन-फिक्शन शोज पेश किए और हाल के वर्षों में जी टीवी ने बेकर्स स्टूडियो नाम का एक और इनोवेटिव कॉन्सेप्ट पेश किया, जो कि टीवी पर दिखाया जाने वाला भारत का पहला बेकिंग रियलिटी शो है।

पिछले 30 वर्षों में जी टीवी टेलीविजन कार्यक्रमों को नए-नए रंग-रूप में ढाल रहा है. जहां कई प्रेरणादायक कहानियों के साथ-साथ लीक से हटकर रियलिटी शोज़ भी दिखाए गए इस चैनल ने अपने दर्शकों को अताक्षरी, सारेगामापा, डांस इंडिया डास और इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज जैसे कई देसी नॉन-फिक्शन शोज पेश किए और हाल के वर्षों में जी टीवी ने बेकर्स स्टूडियो नाम का एक और इनोवेटिव कॉन्सेप्ट पेश किया, जो कि टीवी पर दिखाया जाने वाला भारत का पहला बेकिंग रियलिटी शो है।

Advertisement
इस शो के पहले सीजन को मिले ढेर सारे प्यार के बाद जी टीवी ने हाल ही में इसका दूसरा सीजन लॉन्च किया है। भारत के दो सबके फेवरेट सेलिब्रिटी शेफ्स कुणाल कपूर और अमृता – रायचंद के द्वारा जज किया जा रहा यह शो टॉप 15 होम बेकर्स को इंडिया का अगला बेकिंग सुपरस्टार बनने का मौका दे रहा है।
ज़ी टीवी पर हर रविवार शाम 7 बजे दिखाए जा रहे बेकर्स स्टूडियो सीज़न 2 ने हर कंटेस्टेंट को अपना टैलेंट दिखाने और अपनी बेकिंग स्किल्स के साथ जजों और दर्शकों को इम्प्रेस करने का मौका दिया है और इस फेस्टिव सीजन में कटेस्टेंट्स और दर्शकों को एक खास ट्रीट मिलने वाली है, जहां पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह यानी जी टीवी के शो कुंडली भाग्य की सृष्टि सभी के चहेते इस बेकिंग शो के क्रिसमस स्पेशल एपिसोड में खास मेहमान बनकर पहुंचेंगी त्यौहार की खुशियां और उमंग बांटने पहुंची, दर्शकों की यह फेवरेट एक्ट्रेस शूटिंग के दौरान कुछ रहस्यमय बॉक्सेस में सरप्राइसेस भी साथ लाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने हर कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाया, उनके परिवारों के साथ बढ़िया वक्त बिताया और इन टैलेंटेड बेकर्स के डेजर्ट्स को स्कोर देने में जजों की मदद भी की। हालांकि इस शाम की सबसे बड़ी खासियत थी अंजुम की लिखी खूबसूरत कविता, जिसने हर पार्टिसिपेंट को इस प्रतियोगिता में अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित किया।
वैसे, दिलचस्प बात यह है कि बेकर्स स्टूडियो सीजन 2 के क्रिसमस स्पेशल एपिसोड में अंजुम फकीह और अमृता रायचंद 12 साल बाद स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। अंजुम फकीह बताती हैं, “मैं बेकर्स स्टूडियो सीजन 2 का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित थी क्योंकि यह मेरा पहला रियलिटी शो अपीयरेंस है। हालांकि मेरे लिए खास बात यह है कि यह शो बेकर्स के लिए भारत का पहला टीवी रियलिटी शो है में इस सीजन को इसलिए फॉलो कर रही हूं क्योंकि कुणाल और अमृता इस शो में जज हैं। असल में अमृता और मैं 12 साल बाद स्क्रीन पर साथ आ रहे हैं। मुझेअब भी याद है. जब मैंने टेलीविजन पर अपना सफर शुरू किया था, तब मैंने उनके साथ काम किया था अब 12 साल बाद हम इस अनोखे शो के क्रिसमस स्पेशल एपिसोड में एक साथ आ रहे हैं। इस शो को लेकर अपना अनुभव बताते हुए अंजुम ने आगे कहा, “शूटिंग के दौरान मुझे कुछ शानदार बेकर्स से मिलने का मौका मिला, और मैं बताना चाहूंगी कि उनका टैलेंट देखकर मेरे होश उड़ गए। उन्होंने कुछ डिलीशियस डेजर्ट्स बैक किए जिनका स्वाद अपने आप में एक खास एहसास था।
असल में बेकर्स स्टूडियो सीजन 2 के कंटेस्टेंट्स के मार्गदर्शन में मैने अपनी बेकिंग स्किल्स भी पॉलिश की ये सभी इतने अच्छे हैं कि उन्होंने मेरे अंदर की कवियत्री को बाहर ला दिया और
मुझे एक बड़ी प्यारी कविता लिखने की प्रेरणा दी जिसने इन सबको भी प्रेरित किया।
Advertisement

Related posts

जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 201 शिकायतों पर प्रशासन ने की त्वरित सुनवाई

pahaadconnection

आचार संहिता लागू होने से पहले हो सकती हैं प्रधानमंत्री की जनसभाएं

pahaadconnection

घर में हुई चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment