Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के 246 किलोमीटर लंबे दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भारी खर्च कर रही है। इस साल के बजट में हमने 10 लाख करोड़ की व्यवस्था सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए की है। यह 2014 की तुलना में 5 गुना ज्यादा है। इससे राजस्थान को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है।

 

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से कई राज्यों को फायदा होगा। इससे राज्यों के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजधानी से जयपुर तक का सफर भी अब कम समय में पूरा होगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने 5,940 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित होने वाली 247 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

 

Advertisement

एक्सप्रेस-वे के इस खंड के शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी से जयपुर तक का सफर समय पांच घंटे से घटकर लगभग साढ़े तीन घंटे होने की उम्मीद है। PMO के मुताबिक 12,150 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का तैयार हुआ यह पहला खंड पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। पीएम मोदी ने दौसा से 18,100 करोड़ रुपए से अधिक की सड़क विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अनुग्रह संस्था की अध्यक्ष ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

महापौर सौरभ थपलियाल ने की सीएम से मुलाकात

pahaadconnection

उत्तराखंड विकास की राह में तेजी से बढ़ रहा आगे

pahaadconnection

Leave a Comment