Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशराजनीति

दिल्ली में भाजपा विधायक के दफ्तर में तीसरी बार चोरी

विधायक
Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चोरों ने भाजपा के एक विधायक के कार्यालय में कथित रूप से सेंध लगाई और वहां से दो टेलीविजन ले गये। पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर से भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि शनिवार रात चोरों ने यह सेंधमारी की जिसके बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

 

चोरी के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इलाके के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। शर्मा ने आरोप लगाया कि चोर दो टेलीविजन ले गए और कार्यालय में भी तोड़फोड़ की।

Advertisement

 

पिछले कुछ सालों में यह तीसरा मौका है जब उनके विश्वास नगर कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने जनवरी 2017 में आखिरी बार उनके कार्यालय में चोरी की थी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुरस्कार अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और निष्ठा का परिणाम : राज्यपाल

pahaadconnection

सीएम ने दी प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई

pahaadconnection

महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा ने हरेला पर्व पर रोपे फलदार पौधे

pahaadconnection

Leave a Comment