Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबल की मौत

Advertisement

उत्तरकाशी। पहाड़ी से पत्थर गिरने से पत्थर की चपेट में आने के कारण एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक पुलिस कर्मी ग्राम बानसू थाना व तहसील कालसी जनपद देहरादून के मूल निवासी थे और वर्तमान में तोमर डाबरकोट में दैनिक ड्यूटी यातायात व्यवस्था में तैनात थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सायं को यात्रा सीजन ड्यूटी चौकी स्यानाचट्टी में नियुक्त पुलिस कांस्टेबल चमन तोमर डाबरकोट में हमराही होमगार्ड के साथ दैनिक ड्यूटी यातायात व्यवस्था में तैनात थे, वर्षा के चलते अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से पत्थर की चपेट में आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिये सीएचसी बड़कोट लाया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस कांस्टेबल चमन तोमर पुत्र स्व. रतन तोमर वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे, जो  ग्राम बानसू थाना व तहसील कालसी जनपद देहरादून के मूल निवासी थे। उत्तरकाशी पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की पूरा उत्तराखण्ड पुलिस परिवार शोक संतप्त है। भगवान दिंवगत की आत्मा को शांति प्रदान करें।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री की जयन्ती के अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय

pahaadconnection

110 ग्राम अवैध चरस के साथ महिला गिरफ्तार

pahaadconnection

कैनन ने भारत में 16 उन्नत प्रिंटर लॉन्च किए,जो उपयोगकर्ताओं को बेहतर प्रिंट गुणवत्ता प्रदान करेंगे

pahaadconnection

Leave a Comment