Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

डीएम ने किया एनजीओ का आभार व्यक्त

Advertisement

देहरादून 03 सितंबर। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर स्थापित डेंगू कंट्रोलरूम के माध्यम से जनमानस की  शिकायतों, समस्याओं, के निस्तारण के साथ ही चिकित्सा संबंधी परामर्श एवं फॉगिंग,बेड, प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने में सहायता की जा रही है।

सेंटर में डोनर्स में तैयार की लिस्ट द्वारा, diccc सेंटर से डॉक्टर्स द्वारा डोनर्स को कॉल कर काउंसलिंग की गई, जिसके परिणाम स्वरूप प्लेटलेट्स की ज़रूरत होने पर आज अलग अलग ब्लड ग्रुप के  22 लोगों को डोनर्स उपलब्ध करवाये गये, जिससे 22 डेंगू मरीज़ों को प्लेटलेट्स  मिल पायी। ज़िला प्रशासन की इस मुहिम में कुछ एनजीओ भी आगे आये जिनमें से एक लक्ष्य एनजीओ चलाने वाले केदार जोशी द्वारा भी डोनर्स उपलब्ध कराये गये। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने डेंगू नियंत्रण हेतु डोनर्स उपलब्ध कराकर सहयोग करने हेतु लक्ष्य एनजीओ का आभार व्यक्त किया साथ ही अन्य एनजीओ से इस पुनीत कार्य में जुड़ने का आह्वान किया। ऐसे एनजीओ, लोग 18001802525 पर संपर्क कर इस पुनीत कार्य से जुड़ सकते हैं।

Advertisement

डेंगू की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम  से डेंगू से संबंधित विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कंट्रोल रूम स्थापित होने से लेकर आज 7:00 बजे तक कुल 365 कॉल प्राप्त हुई, जिनमें प्लेटलेट्स के लिए 134, हॉस्पिटल बेड हेतु 16, फ़ॉगिंग हेतु 170, चिकित्सा परामर्श हेतु 42, अभी तक प्राप्त हुई हैं, जिनका समाधान किया गया। फॉगिंग की शेष कॉल पर निस्तारण की कार्यवाही गतिमान है। आज समय 7 बजे सायं तक कुल 69 कॉल प्राप्त हुई हैं, 65 का समाधान किया गया है। शेष पर निस्तारण की कार्यवाही गतिमान है। आज प्लेटलेट्स हेतु 22 कॉल, हॉस्पिटल बेड 3 कॉल, चिकित्सा परामर्श हेतु चिकित्सक परामर्श हेतु 7 कॉल, फॉगिंग हेतु कॉल्स 37 प्राप्त हुई हैं।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने इंडियन वैद्य संस्था के इंडियन हेम्प ऐक्सपो -2023 के लिए दी शुभकामना –

pahaadconnection

इस क्रिसमस, बेकर्स स्टूडियो के कंटेस्टेंट्स को ‘कुंडली भाग्य’ स्टार अंजुम फकीह की तरफ से मिलेगा एक स्पेशल सरप्राइज़

pahaadconnection

पांच माह में चालीस लाख से अधिक पहुंची चारधाम यात्रियों की संख्या

pahaadconnection

Leave a Comment