Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

कक्षा ग्यारह की छात्रा राधिका ने प्राप्त किया विद्यालय मे प्रथम स्थान

Advertisement

देहरादून/डोईवाला। लोकहितकारी परिषद द्वारा आयोजित लेख प्रतियोगिता मे कक्षा ग्यारह की छात्रा राधिका ने पूरे विद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।मुख्य अतिथि समाज सेवी राजन गोयल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन मे रचनात्मक कार्यो को करने के पर्याप्त अवसर मिलते है,जिनका सदुपयोग किया जाना चाहिए। समाज सेवी संस्थाऐ उत्प्रेरणा का कार्य करती है। पब्लिक इंटर कॉलेज मे चन्द्रयान 3 की सफलता के मायने विषय पर विद्यालय स्तरीय लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमे कक्षा ग्यारह और बारह के सत्तर छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया।निर्णायको के आधार पर कक्षा ग्यारह की छात्रा राधिका का लिखा लेख पूरे विद्यालय मे सर्वश्रेष्ठ रहा। कक्षा बारह की अमीशा परवीन, अंशिका रानी क्रमश द्वितीय तृतीय रहा। सांत्वना पुरस्कार सानिया, आशिमा,चांदनी  रावत को दिया गया। विशिष्ट अतिथि और मुख्य वक्ता परवादून बार ऐसोसिऐशन के सचिव मनोहर सैनी ने कहा कि असफलता ही सफलता के मार्ग को प्रशस्त करती है।वैज्ञानिको ने चन्द्रयान एक और दो की असफलता से सबक लेकर इस मिशन को सफल बनाया।छात्र जीवन मे लक्ष्यो को निर्धारित करके उसे पाने का प्रयास करना चाहिए। गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नही होता है।सर्वोच्च स्थान उसी को मिलता है जो उसकी साधना करता है।प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा,सभासद गौरव मल्होत्रा ने परिषद के कार्यो की प्रशंसा करते हुऐ कहा कि समाज के उन्नयन मे ऐसी संस्थाऐ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन सिह चौहान, परिषद के मंडलीय अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, जिलाध्यक्ष उदय चंद पाल, महामंत्री नवल यादव, कोषाध्यक्ष विनय जिंदल के अलावा उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी, रोहित, विक्रम भंडारी,नवीन रावत, यश गोयल, अरूण राठौर, सुदेश सहगल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। निर्णायक शिक्षिका सीमा रावत रही।कार्यक्रम का संचालन अश्वनी गुप्ता ने किया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मेरठ : नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर कर करी आत्महत्या,कम नंबर को लेकर थी तनाव में

pahaadconnection

जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

तकनीकी कर्मचारियों की मांगों पर कृषि मंत्री ने सचिव कृषि को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment