Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने किया ‘‘वुमेनोवेटर क्रिएटर्स फेस्ट-2023’’ में प्रतिभाग

Advertisement

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में वुमेनोवेटर संस्था द्वारा आयोजित ‘‘वुमेनोवेटर क्रिएटर्स फेस्ट-2023’’ में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न क्षेत्रों में देशभर की अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वुमेनोवेटर 10K फ़ेलोशिप प्रोग्राम को भी लांच किया। यह प्रोग्राम 200 से अधिक शहरों में विस्तारित है जिसमें प्रत्येक शहर में 100 महिलाओं को प्रशिक्षण, उनके प्रचार, ब्रांडिंग संसाधन और विकास के माध्यम से सशक्त महिला उद्यमियों का मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से किया गया है।

वुमेनोवेटर, संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित एसडीजी के 5 लक्ष्यों के लिए समर्पित वैश्विक इनक्यूबेटर है। वुमेनोवेटर महिलाओं को अपने काम को प्रदर्शित करने और सामुदायिक सक्षमता और क्षमता-निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करता है। इसकी उपस्थिति 5 देशों सहित देश के 100 से अधिक शहरों में है। राजभवन में आयोजित ‘‘वुमेनोवेटर क्रिएटर्स फेस्ट-2023’’ में 150 से अधिक सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में महत्वपूर्ण प्रभावशाली महिलाओं ने प्रतिभाग किया जो विभिन्न क्षेत्रों में अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं।

Advertisement

इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी सम्मानित होने वाली महिलाओं को बधाई दी। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि आप सभी नारी शक्ति ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बल पर अन्य महिलाओं को प्रभावित किया है। आप सभी सफल महिलाओं ने अपने दृढ़ निश्चय से सफलता पायी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी के माध्यम से इन महिलाओं ने अपने आप को स्थापित किया है वह अनुकरणीय है। उन्होंने सभी महिलाओं को नेतृत्व की एक मिसाल बताया।

राज्यपाल ने कहा कि समाज में मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है। उस भूमिका का निर्वहन आप जैसी महिलाएं भली-भांति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे परिवार का सबसे सशक्त सदस्य हैं और जो कहती हैं वह करती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी क्षेत्रों में इस प्रकार की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से हमारा देश विकसित और विश्व गुरु अवश्य बनेगा। राज्यपाल ने वुमेनोवेटर संस्था को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisement

इस अवसर पर वुमेनोवेटर की संस्थापक तृप्ति सिंगल सोमानी ने फेस्ट की जानकारी दी और बताया कि तेजी से आगे बढ़ रही प्रौद्योगिकी की दुनिया में महत्व के बारे में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वुमेनोवेटर, अपनी परिवर्तनकारी पहल के साथ न केवल आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं की उपस्थिति को बढ़ावा दे रहा है बल्कि उन्हें आगे बढ़ने में भी मदद करेगा। इस अवसर पर वुमेनोवेटर के प्रतिष्ठित बोर्ड सदस्य डॉ. ब्लॉसम कोचर, ने महिलाओं को सशक्त बनाने के मूल्य पर जोर दिया और उनसे एक समृद्ध समुदाय के लिए अपनी रचनात्मकता और उद्यमशीलता की भावना को अपनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर ट्विटर-इंडिया की पूर्व प्रमुख कनिका मित्तल, अमेजन के उधम यादव, जान्हवी सिंह, चेतना बलहारा, प्रज्ञा सैनी, दीक्षा छाबड़ा, धैर्य गंगवानी, दीक्षा आनंद और अदिति शर्मा सहित अन्य प्रभावशाली महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने फिर झटका गोल्ड मेडल

pahaadconnection

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नागपुर के दीक्षाभूमि और डॉ.हेडगेवार स्मृति मंदिर के दर्शन किए

pahaadconnection

5.10 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment