Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

ग्रामसभा कर्मी पंचायतघर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

Advertisement

बागेश्वर, 30 अक्टूबर उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद के दूरस्थ ग्रामसभा कर्मी पंचायतघर में जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजीव कुमार खुल्बे के मार्गदर्शन पर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। षिविर में मानसिक दिव्यांगता सहित कुल 30 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन सिंह की अध्यक्षता व जिला शासकीय अधिवक्ता, फौजदारी गोबिन्द बल्लभ उपाध्याय, द्वारा किए गए संचालन में हुए षिविर में विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी भी दी गई। बहुउद्देशीय शिविर में आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 61 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 55 लोगांे का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 20 लोगों का ब्लड एवं यूरिन का सैपल लिया गया। आधार कार्ड विभाग द्वारा 12 लोगों का आधार कार्ड संशोधित किया गया तथा 01 व्यक्ति का नया आधार कार्ड बनाया गया, समाज कल्याण विभाग द्वारा 04 लोगों को कृतिम उपकरण व्हील चियर, बैसाखी, छड़ी वितरित किये गये, इसके अलावा 04 लोगों का दिव्यांग, 02 लोगों का विधवा पेशन, 01 परित्याकता पेंशन बनाया गया, उद्यान विभाग द्वारा 17 लोगों का बीज वितरित किये गये, पशुपालन विभाग द्वारा 35 लोगांे का दवाईया वितरित की गयी, कृषि विभाग द्वारा 25 लोगों का कृषि उपकरण एवं बीज वितरित किये गये। शिविर में सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयेन्द्र ंिसंह, द्वारा उपस्थित जनमानस को जिला विधिक सेवा के क्रियाकलापों के बारे में, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987, नालसा, सालसा, डालसा एवं टालसा के बारे में, नशे से होने वाले दुष्ट परिणाम, बाल विवाह, निःशुल्क विधिक सहायता, अपराध से पीड़ित सहायता योजना एवं मानसिक रुप से दिव्यांग लोगों के बारे में भी जानकारी दी गयी।

Advertisement

न्यायिक मजिस्ट्रेट ऐष्वर्या  सुरतवाला द्वारा एन0आई0एक्ट, घरेलू ंिहंसा के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी, हेम चन्द्र तिवारी द्वारा विधवा पेंशन, दिब्यांग पेशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं समाज कल्याण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गए तथा जरुरतमंद जनता के समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। बहुउद्देशीय शिविर में मुख्य न्यायिक मजि0 गुंजन सिंह, सीनियर सिविल जज नीरज कुमार, सिविल जज जू0डि0 पुनित कुमार, सिविल जज/न्यायिक मजि0, गरुड, जैनब, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, बार एसोसिएषन अध्यक्ष विनोद भट्ट, पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, सचिव चंदन सिंह ऐठानी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डीपी जोशी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ गीतांजलि बंगारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ कमल पंत, समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, क्षेत्र पंचायत सदस्य खिला देवी, ग्राम प्रधान कौशल्या देवी, शासकीय अधिवक्ता डीके कांडपाल समेत अन्य विभागीय अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

pahaadconnection

भव्यता से मनाया जाएगा मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल 2024 : डीएम

pahaadconnection

जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिस की आज पूरे देश को आवश्यकता

pahaadconnection

Leave a Comment