Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडखेल

हिम ज्योति स्कूल ने न्यू दून ब्लासम स्कूल को हरा कर उदघाटन वॉलीबॉल मैच जीत

Advertisement

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल में द्वितीय जॉन जे सूकिया मेमौरियल अंतर विद्यालय वरिष्ठ गर्ल्स वालबॉल टूर्नामेंट 2023-24 का आयोजन किया गया। हिम ज्योति स्कूल ने न्यू दून ब्लासम स्कूल को हरा कर उदघाटन वॉलीबॉल मैच जीत लिया।

यहां द हैरिटेज स्कूल के परिसर में आयोजित किये गये मैच में हिम ज्योति स्कूल एवं दून ब्लॉसम स्कूल के बीच उदघाटन मैच खेला गया और हिम ज्योति स्कूल की टीम ने टॉस जीता और पहला सर्व न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने किया। हिम ज्योति स्कूल ने यह मैच 2-0 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। एक अन्य मैच श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल सहस्त्राधारा रोड एवं श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल बालावाला के बीच खेला गया और इस मैच में एसजीआरआर बालावाला ने 2-0 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर अंजू त्यागी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ समन्वयक हरजीत कौर, कनिष्ठ समन्वयक ऋचा शर्मा के अलावा विभिन्न विद्यालयांे के प्रशिक्षक एवं खिलाडी उपस्थित रहे और उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढाया और शुभकामनायें दी।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्रों की कार, एक की मौत

pahaadconnection

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

pahaadconnection

21 हजार 743 बच्चों को प्रदान की जा चुकी छात्रवृत्ति

pahaadconnection

Leave a Comment