Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

देश के लिए शुभ है कमल का निशान : सतपाल महाराज

Advertisement

देहरादून। देश को मोदी की गारंटी का लाभ मिल रहा है। आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 400 सीटों से भी अधिक पर जीत हासिल करेगी। देश के लिए कमल का निशान बहुत ही शुभ है। उक्त बात प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए सुभाष रोड़ स्थित अपने कैम्प कार्यालय के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को दीवार लेखन अभियान (वॉल पेंटिंग) की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूरा संसार कमलमय हो रहा है। लक्ष्मी जी कमल के फूल पर बैठकर प्रकट होती हैं।

श्री महाराज ने इस मौके पर कहा कि कमल का निशान धर्मिक होने के साथ-साथ देश के लिए भी बहुत शुभ है। उन्होंने निहंग फकीर सिंह खालसा बाबा  स्मरण करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान राम की गद्दी के जिस स्थान पर है उसे सुरक्षित रखने में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है।

Advertisement

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री महाराज श्री राम मंदिर निर्माण आन्दोलन के बलिदानियों को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनावों में 400 से भी अधिक सीटों से विजय का परचम लहराएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुयश रावत, नरेंद्र डंडरियाल, डॉ जेपी सेमवाल, राहुल, सौरव शर्मा, सुमन सिंह, मनोज पटेल, द्वारिका डंडरियाल, दीपक पोखरियाल, अशोक जोशी, नरेंद्र सुंदरियाल एवं देवेंद्र पाल आदि मौजूद थे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया भारत

pahaadconnection

Lifestyle : Sun Tanning यहां जानिए सन टैनिंग के कुछ घरेलू उपाय!

pahaadconnection

दिल्ली: भाजपा के नेता का आप पर हमला, कहा- दिल्ली को विकास तो नहीं, परंतु भष्ट्राचार में पहला स्थान जरूर दिलवा दिया…!

pahaadconnection

Leave a Comment