Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

स्वयं सेविकाओं को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

Advertisement

देहरादून। आज राष्ट्रीय सेवा योजना के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लकखीबाग यूनिट के शिविर में द्वितीय पारी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत ने स्वयं सेविकाओं को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। जिसके अंतर्गत श्री रावत ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर मिलने वाले विभिन्न दडो के विषय में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि नाबालिक के वाहन चलाने पर उनके अभिभावकों को भी दंड का प्रावधान है। श्री रावत ने स्वयं सेविकाओं का आह्वान किया कि जब तक उनकी उम्र 18 वर्ष की नहीं हो जाती तब तक वाहन ना चलाएं। उसके बाद सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण वरिष्ठ सिविल जज हर्ष यादव के निर्देशानुसार नशे के दुष्प्रभाव विषय पर पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयं सेविकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी कल्पना कंडारी व सहायक कार्यक्रम अधिकारी अंजना पांडे ने भी नशे के दुष्प्रभाव से स्वयंसेविकाओं को जागरूक किया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट मंत्री ने किया श्री राम सेतु का शुभारम्भ

pahaadconnection

बिना अनुमति के अवकाश पर रहने पर चिकित्सालय के सीएमएस को प्रतिकूल प्रविष्टि

pahaadconnection

अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान, काटे 43 वाहनों के चालान

pahaadconnection

Leave a Comment