Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

भाजपा नेता ने पिता की चाकू मारकर हत्या

Advertisement

उधम सिंह नगर। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटे और मृतक के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 आजदनगर में  तोताराम (50) अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे और छह महीने पहले पैर टूटने के बाद कुछ काम नहीं कर रहे थे। उनका अपने बड़े बेटे और युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह इसी विवाद के चलते दीपक ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी और परिवार सहित भाग गया। किरायदार की  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए थे। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिलने से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर

pahaadconnection

धीरेंद्र प्रताप ने किया मांगों का समर्थन

pahaadconnection

ब्लाक प्रमुख गोविन्द दानू की अध्यक्षता में आजीविका समूह से जुड़े हुए समस्त समूह के अध्यक्षों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया

pahaadconnection

Leave a Comment