Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

डीएम के निर्देश के बाद रफ्तार से आने वाली गाड़ियों पर लग रही है ब्रेक

Advertisement

देहरादून, 25 नवंबर। विगत दिनों ओएनजीसी चौक में सड़क दुर्घटना को लेकर, जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने रेखीय विभाग के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार विमर्श करने के उपरांत, उन्होंने ओएनजीसी चौंक सहित शहर के अन्य चौक एवं सड़कों को सुरक्षात्मक बनाने हेतु सुधारीकरण कार्य करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित रेखीय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया, कि मानक के अनुरूप सड़क को सुव्यवस्थित रूप से तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क में किसी भी प्रकार घटना ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्य कराया जाय। जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन के अनुपालन में सड़क सुधारीकारण का कार्य प्रगति पर है, मानक के अनुरूप कार्यदाई विभाग सड़क को सुगम और सुरक्षित बनाने में जुटी है, जिसके चलते ओएनजीसी चौक में गति अवरोधक का कार्य किया गया, जहां अब चौक में आने वाली गाड़ियों की गति धीमी होती दिखाई दे रही है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारत के पहले खगोल पर्यटन अभियान ‘‘नक्षत्र सभा’’ का उद्घाटन

pahaadconnection

राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को लोकपर्व इगास-बग्वाल की बधाई

pahaadconnection

सूबे में काउंसलिंग से होंगे शिक्षकों के तबादले

pahaadconnection

Leave a Comment