Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मतदाता दिवस : राष्ट्रीय झंडे के साथ पूरी की 26 किलोमीटर की दौड़

Advertisement

देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब तथा भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में सचिवालय परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय झंडे के साथ गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर प्रातः 5:30 बजे 26 किलोमीटर की दौड़ सचिवालय गेट नंबर 1 से प्रारंभ कर मालसी चौक बालावाला तक जाकर वापस सचिवालय में दौड़ समाप्त की गई। दौड़ का शुभारंभ उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तुदास ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। दौड़ का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता दिवस पर मतदाताओं को जागरूक करने एवं गणतंत्र दिवस की शुभ अवसर पर पूर्व बेला में राष्ट्र प्रेम एवं राष्ट्रीय भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, सलाहकार श्री जीवन सिंह बिष्ट ,कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह घींगा, डॉ रविंद्र सिंह राणा, रीना शाही,गोदावरी रावत सहित 70 वर्ष से अधिक के धावक श्री रूपचंद गुप्ता श्री हर्षमण भट्ट सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एक इमारत, कई कहानियां और अब, फिर से जीवंत इतिहास

pahaadconnection

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

pahaadconnection

अग्निवीर योजना बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा : मोहन कुमार काला

pahaadconnection

Leave a Comment