Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बधाई

Advertisement

देहरादून 07 मार्च। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन नारी शक्ति के सम्मान और उनके योगदान को स्वीकार करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण धुरी हैं और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का परिचय दे रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाएं साहस, आत्मनिर्भरता और कर्तव्यपरायणता की प्रतीक हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में वे न केवल परिवार की देखभाल करती हैं, बल्कि कृषि, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड की बेटियों को बधाई दी, जिन्होंने देश और दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं को केवल अवसरों की आवश्यकता है, और यदि उन्हें शिक्षा, कौशल विकास, और निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिले तो वे समाज को नई दिशा और नेतृत्व देने में पूरी तरह सक्षम हैं। राज्यपाल ने समाज से आग्रह किया कि महिला सशक्तीकरण को केवल एक विचार तक सीमित न रखें, बल्कि इसे एक व्यवहारिक परिवर्तन बनाएं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने किया ‘‘सरदार पटेल भवन’’ का भ्रमण

pahaadconnection

कांग्रेस ने रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान बहनों को दी सौगात, दो बड़ी योजनाओ की करी घोषणा!

pahaadconnection

शराब तस्करी में लिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment