Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश

Advertisement

चमोली, 20 मार्च। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग और थानाध्यक्ष थाना गोपेश्वर ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग और सम्मेलन आयोजित किया । इस दौरान थाना और चौकियों पर तैनात सभी अधिकारी, कर्मचारी, होमगार्ड्स, और पीआरडी जवान उपस्थित रहे। थाना प्रभारीयों ने स्पष्ट रूप से सभी कर्मियों को उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने, स्वच्छ वर्दी पहनने, नशीले पदार्थों का सेवन न करने और जनता के साथ विनम्रता से पेश आने के लिए निर्देशित किया। ताकि जनता के बीच पुलिस की एक सकारात्मक छवि बनी रहे। इसके अतिरिक्त जनसामान्य के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करने और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए भी आदेशित किया। मीटिंग के अंत में सभी कर्मियों की व्यक्तिगत समस्याओं को सुना गया और उनके निवारण के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण

pahaadconnection

सिटी बस ने छह लोगों को कुचला, चालक को पड़ा था दौरा.

pahaadconnection

दुर्घटना में मारे गए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment