Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों पर पुलिस की सख्ती

Advertisement

चमोली, 20 मार्च। नियमों को ताक पर रखकर वाहन चला रहें 58 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर वसूला 22000/-रू0 का संयोजन शुल्क। जनपद में यातायात को सुरक्षित एवम सुगम बनाने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराए जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघन करने वालों के विरूद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज यातायात पुलिस एवं समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों का उल्लघन कराने वाले 58 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर 22000/-रू0 का संयोजन शुल्क वसूला गया। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को जागरूक करते हुए पहाड़ी मार्ग पर अधिक सतर्कता व तय सीमा में वाहन चलाने, ओवर लोडिंग न करने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने तथा अन्य यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गयी। चमोली पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

pahaadconnection

वीरों के आवासों पर लगायी जायेंगी उनके नाम की हिन्दी भाषा में सुलभ पट्टिकाएं

pahaadconnection

दिल्ली: भाजपा के नेता का आप पर हमला, कहा- दिल्ली को विकास तो नहीं, परंतु भष्ट्राचार में पहला स्थान जरूर दिलवा दिया…!

pahaadconnection

Leave a Comment